रामपुर, मई 15 -- सैफनी। थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत छह नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी हुई है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री 9 मई को घर से सामान लेने गई थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। आरोप है कि गांव निवासी एहसान उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जब परिजन किशोरी के बारे में पूछताछ करने आरोपी के घर पहुंचे तो वहां मौजूद उसके परिजनों ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...