जौनपुर, जून 21 -- मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहनेवाली किशोरी के अपहरण के आरोप में पड़ोस के युवक और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। तहरीर किशोरी की मां ने दी। बताया कि उनकी नाबालिग बेटी 18 जून को दोपहर करीब 3 बजे घर से अचानक लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी किशोरी का पता नहीं चला तो महिला ने पुलिस से शिकायत की। थानाध्यक्ष अश्वनी दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- नाबालिग को भगाने के आरोप में दो युवकों पर मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...