किशोरी को भगाने के आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
गंगापार, जून 28 -- उतरांव थाना पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय भेजा, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, सरायइनायत थाना क्षेत्र के कसेरुआ कलां सहसों निवासी इमरान पुत्र मुसाफिर पर उतरांव थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगाने का आरोप लगाया गया था। इस संबंध में किशोरी के परिजनों की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। यह भी पढ़ें- नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार उतरांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी युवक थाना क्षेत्र के खोदायपुर स्थित कसिया का पूरा जाने वाले अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.