जौनपुर, अप्रैल 12 -- चंदवक। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री को घर से वाराणसी जनपद के चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर कोभड़े निवासी जितेंद्र पुत्र अशोक बहला फुसलाकर कर शुक्रवार को भगा ले गया। पुलिस संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.