रांची, अप्रैल 12 -- रातू, प्रतिनिधि। रातू पुलिस ने किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाने के आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। आरोपी 21 वर्षीय प्रसियुष मिंज, पिता स्व. पौलुस मिंज, निवासी मकुंडा पर जुलाई 2025 में बालुमाथ की किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप है। वह किशोरी को लेकर दिल्ली चला गया था। इस संबंध में उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी हुलहुंडु स्थित संत थॉमस स्कूल के हॉस्टल में छिपा हुआ है। इसके बाद शनिवार रात छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस मामले में रातू थाना में पहले से केस दर्ज है और आगे की कार्रवाई जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.