किशोरी को भगाने के अज्ञात आरोपी पर मुकदमा
जौनपुर, मई 15 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल में रह रही 15 वर्षीय किशोरी के गायब होने पर उसकी नानी ने थाने में तहरीर दे कर बताया कि उसकी नातिन पिछले एक वर्ष से ननिहाल में रह रही थी। मंगलवार की रात भोजन करने के बाद वह सोने चली गई, लेकिन बुधवार सुबह घर से गायब मिली। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। आरोप लगाया कि किशोरी किसी अनजान मोबाइल नंबर पर अक्सर बातचीत करती थी। परिजनों को आशंका है कि फोन पर बात करने वाला युवक ही उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया है। यह भी पढ़ें- मझौलिया इलाके से लापता किशोरी समस्तीपुर से बरामद इस संबंध में थानाध्यक्ष नेवढ़िया राजाराम द्विवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.