किशोरी को भगाने की धमकी, युवक पर मुकदमा
गोरखपुर, जून 24 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक गांव की महिला की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि गांव निवासी विशाल यादव उनकी 17 वर्षीय पुत्री को परेशान कर रहा था और उसे घर से भगा ले जाने की धमकी दे रहा था। महिला के अनुसार आरोपी ने फोन कर किशोरी को कैम्पियरगंज स्थित एक मंदिर पर बुलाया था। मामले की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- युवक रोकता था रास्ता, बात करने का बना रहा था दबाव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.