सीतापुर, सितम्बर 8 -- सिधौली। सिधौली इलाके से एक किशोरी लापता हो गई। पिता ने एक युवक पर बेटी को बहला- फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरेाप है कि किशोरी घर से तीन हजार रुपये नगदी, सोने- चांदी के जेवर व कुछ जरूरी कागजात भी अपने साथ लेकर गई है। किशेारी के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया कि रामपुर कला के शंकरपुर निवासी चंदन उनकी 16 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर किशोरी को सही सलामत बरामद कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...