देवरिया, जून 10 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के दूसरे समुदाय का युवक भगा ले जाने का प्रयास कर रहा था। पुलिस परिजनों की सूचना पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थाना क्षेत्र की एक किशोरी का बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक युवक से काफी समय से संपर्क था।परिजनों का आरोप है कि युवक ने किशोरी का ब्रेनवॉश कर उसे अपने साथ ले जाने की योजना बनाई। मंगलवार की सुबह किशोरी घर से बैग में सामान लेकर युवक के साथ निकलने वाली थी। इसी दौरान गांव के लोगों की नजर उस पर पड़ गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। यह भी पढ़ें- दूसरे वर्ग की किशोरी को भगा ले गया, आक्रोश सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और किशोरी को वापस घर ले आए। इसके बाद उन्होंने तरकुलवा थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग ...