किशोरी को भगाने का आरोपी बाल अपचारी पकड़ा गया
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 11 -- मानिकपुर। मानिकपुर पुलिस ने इलाके के एक गांव की किशोरी को 12 जुलाई को भगाने पर पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर बाल अपचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। मंगलवार को उप निरीक्षक रोहित यादव ने पुलिस टीम के साथ आरोपी बाल अपचारी को लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर मिलिट्री ग्राउंड के पास पकड़ लिया। आरोपी बाल अपचारी ने बताया कि 12 जुलाई 2026 को किशोरी को प्रयागराज बुलाकर अपने साथ ट्रेन से मुंबई ले गया। बाद में परिजनों को जानकारी होने पर बालिका को मुंबई स्टेशन पर छोड़ दिया। वह मुंबई जाने को कुंडा की ओर जा रहा था, तभी पकड़ लिया गया। यह भी पढ़ें- Basti News: किशोरी को अगवा करने का आरोपी बाल अपचारी पकड़ाया पुलिस ने आरोपी बाल अपचारी को विधिक प्रक्रिया के बाद किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करने भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.