किशोरी को भगाने का आरोपी गिरफ्तार, किशोरी बरामद
सोनभद्र, जून 11 -- ओबरा। शादी का झांसा देकर किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि बीते 9 जून को आरोपी सद्दाम कुरैशी पुत्र इकबाल कुरैशी निवासी गुरमा, थाना चोपन ने ओबरा क्षेत्र की एक नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। पीड़िता की मां की तहरीर पर ओबरा पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरु कर दी। पुलिस ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी अपह्त किशोरी के साथ बग्घानाला स्थित जिला पंचायत बैरियर के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। यह भी पढ़ें- किशोरी को भगाने का आरोपी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.