किशोरी को भगाने का आरोप, पांच पर केस दर्ज
गोरखपुर, अगस्त 1 -- सरहरी, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के सरहरी चौकी अंतर्गत एक गांव से 14 वर्षीय किशोरी के लापता होने के मामले में पुलिस ने युवक समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी के पिता का आरोप है कि गांव का ही गोविंद उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। जब वह जानकारी लेने आरोपी के घर पहुंचे तो उसके पिता रामदीन, भाई रामज्ञान, मां इसरावती और बहन सुभावती ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपहरण, मारपीट और धमकी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.