गौरीगंज, अप्रैल 11 -- कमरौली।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि बीते गुरुवार की शाम उसकी 15 वर्षीय बहन घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी ढूंढ़ने के बाद भी वह नहीं मिली। जानकारी करने पर पता चला कि कठौरा निवासी उदयराज उसकी बहन को बहला फुसलाकर कहीं लेकर चला गया है। पीड़ित कुछ समय पूर्व आरोपी के मकान पर किराए पर रहता था। एसओ मुकेश पटेल ने बताया कि आरोपी उदयराज के विरुद्ध अपहरण का केस दर्जकर उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.