संभल, मार्च 17 -- हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी सोमवार की रात एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया। जब परिजनों ने जानकारी हुई तो उन्होंने किशोरी की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। सुबह में परिजनों पता चला की गांव ही एक युवक किशोरी को भगा ले गया। किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो महिला समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी उमेश सोलंकी ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर मनीष, शिवऔतार, ब्रजपाल, अरविन्द, धर्मेन्द्र, मनीषा व सीमा के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। उधर कैलादेवी थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नाबालिक को भगा कर ले जाने में रिपोर्ट दर्ज की है।

हिं...