रुडकी, अप्रैल 11 -- लक्सर। किशोरी के लापता होने पर परिजनों ने युवक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शनिवार देररात मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि वह मुजफ्फरनगर की एक कॉलोनी की रहने वाली है। वर्तमान में वह लक्सर में रह रही है। उसने बताया कि नौ अप्रैल की रात में उसकी सोलह वर्षीय बेटी घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला। इस बीच उन्हें जानकारी मिली कि मुजफ्फरनगर का एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.