आगरा, दिसम्बर 25 -- थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव से किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक निबोहरा बृजेश कुमार गौतम ने बताया कि 20 अगस्त को थाना निबोहरा क्षेत्र के रहने वाले युवक ने तहरीर देकर बताया कि 12 अगस्त को भांजी दुकान पर सामान लेने गई थी। काफी समय बाद वापस भांजी नहीं लौटी। उसकी काफी तलाश की गई लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। इस संबंध में पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज किया गया था। बृहस्पतिवार को थाना निबोहरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी फिरोजाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र के गांव सुजातगढ़ निवासी सूरज पुत्र मोतीराम रामगढ़ पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...