किशोरी को बहला -फुसला कर भगा ले गया युवक
संतकबीरनगर, मई 21 -- संतकबीरनगर। दो दिन पूर्व कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी को आरोपी बहला फुसला कर भगा ले गया। पीड़ित पिता का आरोप है कि 18 मई 2026 को वह अपने ड्यूटी पर गए थे। घर पर उसकी पत्नी, पुत्र, चाची और 16 वर्षीय बेटी थी। दोपहर में उसकी नाबालिग पुत्री बिना किसी को बताए घर से गायब हो गई। उसके घर के सदस्यों ने पुत्री को खोजने का हर सम्भव प्रयास किए थे,लेकिन बेटी का कहीं पता नहीं चला था। इसके पूर्व बेटी को 28 अप्रैल 2026 को रात में विपक्षी प्रदीप यादव बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। उसने विपक्षी के उक्त मोबाइल पर जब फोन किया तो विपक्षी ने बेटी को महिला थाना खलीलाबाद पर ले जाकर छोड़ दिया था। महिला थाना से फोन आने पर वह अपनी नाबालिग पुत्री को लेकर घर आए थे, लेकिन विपक्षी उसकी पुत्री को भगाने का हर संभव प्रयास कर रहा था। इस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.