शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक समेत कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। परिजनों के अनुसार मथुरा जनपद निवासी टिंडी उर्फ संजय सिंह का गांव में रिश्तेदारी के कारण आना-जाना था। आरोप है कि 12 फरवरी की दोपहर वह किशोरी को अपने साथ ले गया। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। पिता ने आरोप लगाया है कि गांव के जागन, बिजेंदर, राहुल, फूलों देवी, साजन और कुलदीप ने भी इसमें सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.