बरेली, अप्रैल 21 -- क्योलड़िया। एक किशोरी को एक युवक अपने परिजनों की मदद से बहला फुसला कर भगा ले गया। जब किशोरी के पिता ने आरोपियों के परिजनों से इसकी शिकायत की तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना की रिपोर्ट किशोरी के पिता की ओर से युवक समेत आठ लोगों के खिलाफ थाना नवाबगंज में दर्ज करायी गयी है। क्योलिड़या थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक किशोरी को 17 अप्रैल की शाम नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरौर गांव का परवाज बहला फुसला कर अपने साथ ले गया। जब किशोरी के पिता ने आरोपी के परिजनों से पूछताछ की तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना की रिपोर्ट किशोरी के पिता की ओर से परवाज समेत आठ लोगों के खिलाफ थाना क्योलड़िया में दर्ज करायी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...