अमरोहा, मार्च 18 -- मंडी धनौरा। किशोरी को बहला फुसला कर ले जाने के चार आरोपियों के खिलाफ किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी बीते सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने उसे बहुत तलाश किया। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। परेशान पिता ने गांव के ही निवासी तीन युवकों व नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव हादीपुर कला निवासी अनिल पर अपनी पुत्री को बहला फुसला कर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस स्तर पर शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि मामले में आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...