हाथरस, मार्च 28 -- किशोरी को बहला-फुसला कर ले जाने का आरोप -(A) सहपऊ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ने व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया है। उसने कहा है कि 26 मार्च रात को उसकी चौदह वर्षीय पुत्री घर के अन्य सदस्यों के साथ सोई थी। रात के लगभग दस बजे गांव का ही एक युवक उसे बहला-फुसला कर ले गया । उसकी बेटी अपने साथ 80 हजार रूपए, दो जोड़ी चांदी की पायजेब, दो सोने की अंगूठी व एक सोने का पैंडल ले गई है। रात 11 बजे जब परिवार को एक सदस्य लघु शंका के लिए उठा तो उसे उसकी पुत्री नहीं दिखी। उन सब ने उसे काफी तलाश किया लेकिन कहीं नहीं मिली। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी का कहना है कि पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.