किशोरी को बहला फुसला कर ले जाने का आरोप
हापुड़, मार्च 24 -- गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। नगर निवासी किशोरी को क्षेत्र के गांव निवासी युवक बहला फुसला कर ले गया। किशोरी के परिजन द्वारा शिकायत करने पर आरोपी पक्ष ने किशोरी पक्ष को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बहन है। बहन को क्षेत्र के गांव निवासी युवक पिछले काफी समय से तंग परेशान करता चला आ रहा है। उसकी बहन जहां भी आती जाती है तो उसका पीछा करता है, तथा जबरन रास्ता रोककर हाथ पकड़ लेता है। जिसके बाद आरोपी ने बहन को अपने साजिश षड्यन्त्रभरे प्रेमजाल में फंसा लिया। सोमवार की सुबह को उनके घर पर उनकी बहन , पत्नी व माता मौजूद थे। तभी आरोपी पक्ष हाथों में अवैध तमंचे हथियार लेकर जबरन घर में घुस आए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.