मुरादाबाद, मई 16 -- थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण की नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार रात को गिरफ्तार किया। शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने जनपद अमरोहा क्षेत्र के एक आरोपी पर नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इस संबंध में 8 मई को आरोपी अंकित के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस संबंध में पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया, शनिवार को पुलिस ने आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...