जौनपुर, अप्रैल 23 -- डोभी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने अपनी नाबालिक बेटी को भगा ले जाने का एक युवक पर गंभीर आरोप लगाया।पीड़िता ने चंदवक थाने में लिखित तारीख देकर बताया कि बुधवार को चंदवक थाना क्षेत्र के मूर्खा गांव निवासी आलोक कनौजिया ने उसकी 16 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर अपने घर भाग ले गया । जब वह पूछने के लिए आलोक के घर गई तो उसने इनकार कर दिया। कुछ घंटे बाद शिकायतकर्ता की बेटी आरोपी के घर से बाहर निकली। डायल 112 पर सूचना मिलने के बाद जब तक पुलिस पहुंची आरोपी भाग चुके थे। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...