गोरखपुर, मार्च 14 -- जंगल कौड़िया, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। तहरीर में बताया गया है कि 11 मार्च की शाम करीब सात बजे धीरज सहानी नामक युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। जब पीड़िता की मां आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचीं तो उसके परिजनों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...