किशोरी को बहला फुसला कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ, जुलाई 11 -- सरोजनीनगर क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने वाले आरोपी विनीत को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर राजदेव राम प्रजापति ने बताया कि बीती 27 जून को महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी को अभिषेक नामक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं भाग ले गया है। जांच में बीकेटी के भीखा पुरवा निवासी विनीत का नाम सामने आया। पता चला कि विनीत पीड़िता का रिश्तेदार है और वही उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया। खोजबीन के दौरान आरोपी ने किशोरी को छोड़ दिया। किशोरी को बरामद कर बयान दर्ज कराए गए। जानकारी हुई कि विनीत उसे बख्शी तालाब स्थित एक कॉलोनी में ले गया। जहां कई दिनों तक किराए के कमरे में रखकर दुष्कर्म किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.