पीलीभीत, जून 28 -- पूरनपुर। गांव का युवक किशोरी को बहला फुसलाकर ले जा रहा था। जानकारी लगते ही उसका भाई पहुंच गया। इस पर युवक किशोरी को दोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।थाना घुंघचाई के एक गांव की रहने वाली किशोरी का गांव के ही शुभम से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बीते शुक्रवार को शुभम किशोरी को बहला फुसलाकर ले जा रहा था। इसकी सूचना किशोरी के भाई को लगी कि शुभम उसके साथ अभयपुर माधोपुर मोड के पास खड़ा है। जानकारी लगते ही भाई़ मौके पर पहुंच गया। इस पर शुभम किशोरी को छोड़कर फरार हो गया। यह भी पढ़ें- किशोरी को बहला फुसलाकर ले जा रहा युवक भाई को देखकर भागा पुलिस ने शुभम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- छेड़छाड़ में दर्ज कराई रिपोर्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...