अलीगढ़, अप्रैल 5 -- सासनीगेट थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले विशेष समुदाय के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। किशोरी के अदालत में बयान दर्ज कराए गए हैं। वहीं,फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी है। एक मोहल्ला निवासी किशोरी के घर पर मूर्ति घिसाई का काम होता है। वहां पर रोरावर निवासी विशेष समुदाय का युवक भी काम करता था। इसी बीच युवक की मुलाकात किशोरी से हो गई थी। एक अप्रैल को युवक ने किशोरी को गोवा जाने के बहाने मथुरा रोड पर बुला लिया। इसके बाद किशोरी को अपने साथी के साथ भेज दिया। पुलिस ने किशोरी को नरौरा से बरामद किया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी अफरोज निवासी नीवरी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे अदालत में पेश किया,जहां से जेल भेज दिया। थाना प्रभारी बालेन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़िता के अदालत में ब...