किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार
बलरामपुर, अप्रैल 16 -- ललिया, संवाददाता। थाना ललिया क्षेत्र में किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने न्यायालय के समक्ष आरोपी को प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय व क्षेत्राधिकारी डीके श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय रही। पुलिस ने ग्राम घुमनहवा निवासी आरोपी लल्लू उर्फ अतीकुर्रहमान को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि किशोरियों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.