रामपुर, जून 28 -- थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय दलित किशोरी के लापता होने के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर नामजद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। परिजनों का आरोप है कि शनिवार को घर पर अकेली मौजूद किशोरी लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। परिजनों ने सैफनी निवासी एक युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। यह भी पढ़ें- युवती को ताजिया दिखाने के बहाने ले गया जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...