किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने की दी तहरीर
लखीमपुरखीरी, अगस्त 20 -- धौरहरा। क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी के घर से अचानक लापता होने के मामले में मां ने गांव के ही एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 12 अगस्त की सुबह करीब नौ बजे घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी जानकारी की गई, लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चल सका। परिजनों का आरोप है कि गांव का ही एक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.