कन्नौज, सितम्बर 27 -- कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने राजस्थान निवासी युवक पर अपनी करीब साढ़े 14 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित महिला के मुताबिक 20 सितंबर की शाम करीब पांच बजे किशोरी घर से शौच के लिए जाने की बात कहकर निकली थी। आरोप है कि रास्ते में राजस्थान के नीमराना थाना क्षेत्र स्थित एक ईंट भट्ठे पर रहने वाला सोनू उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। जाते समय कई लोगों ने दोनों को देखने की बात कही है। परिजनों के अनुसार किशोरी घर से करीब 30 हजार रुपये भी अपने साथ ले गई है। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...