अमरोहा, मार्च 11 -- मंडी धनौरा। किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पास्को समेत संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया गया। जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री गुरुवार सुबह करीब चार बजे घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। बाद में उन्हें जानकारी मिली कि बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव लैनपुरी निवासी अभिषेक उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने व बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर चालान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.