किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
औरैया, मई 27 -- अयाना,संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने गांव के तीन लोगों पर साजिश कर उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे वह अपनी पत्नी के साथ घर में सो रहा था। इसी दौरान गांव के शिवा, पूजा और दीपेंद्र के कथित षड्यंत्र के तहत कल्याणपुर कानपुर निवासी राज उसकी 15 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। काफी तलाश के बाद भी किशोरी का कोई पता नहीं चल सका। पिता ने बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। किशोरी की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है और जल्द ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.