किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, पुलिस को दी तहरीर
रामपुर, मई 28 -- मसवासी। चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक द्वारा पड़ोस में रहने वाली किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों ने चौकी पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हांलांकि समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। बताया जाता है कि गांव निवासी एक व्यक्ति की नाबालिग पुत्री संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी जब किशोरी का कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों को गांव के ही एक युवक पर शक हुआ। जांच-पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। घटना के बाद से आरोपी युवक भी घर से फरार बताया जा रहा है। पीड़ित परिजनों का कहना है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.