लखीमपुरखीरी, अप्रैल 21 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र से एक किशोरी को उसका प्रेमी बहला फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 16 अप्रैल को करीब दोपहर 12 बजे उसकी नाबालिग पुत्री को युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और किशोरी की बरामदगी के लिए तलाश जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...