कन्नौज, अप्रैल 7 -- सकरावा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पीड़ित परिवार के अनुसार, उनकी बेटी कुछ समय पहले अपने मामा के घर गई थी। बीते 7 मार्च की सुबह लगभग 9 बजे वह घर के बाहर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने आरोप लगाया है कि नागेंद्र सिंह पुत्र रामअवतार, निवासी ग्राम नवादा, थाना गुरसहायगंज उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। परिजनों ने इस संबंध में थाना सकरावा में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर और जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.