गोरखपुर, फरवरी 14 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है और दोनों की तलाश में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत क्षेत्र के एक वार्ड की नाबालिग किशोरी से गांव के ही युवक ने मोबाइल फोन पर बातचीत शुरू की थी। कुछ दिनों तक दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला चलता रहा। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने युवक को बुलाकर डांट-फटकार लगाई और समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। परिजनों का आरोप है कि 13 फरवरी को युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। काफी खोजबीन के बावजूद किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद किशोरी के भाई की तहरीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.