चित्रकूट, अप्रैल 8 -- चित्रकूट, संवाददाता। बरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पिछले करीब दो माह से फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।प्रभारी निरीक्षक बरगढ़ शिवआसरे ने बताया कि बीते चार फरवरी को वादी ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर में बताया कि राकेश चौहान उर्फ संतोष उसकी 13 वर्षीया बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मुकदमा पहाड़ी थाने में दर्ज कराया गया था। करीब दो माह से फरार चल रहे नामजद आरोपित की पुलिस तलाश कर रही थी। हरदीकलां चौकी प्रभारी एसआई राधेश्याम सिंह ने टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर आरोपित राकेश चौहान उर्फ संतोष को गौशाला के पास दबोच लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़िता किशोरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.