बस्ती, मार्च 3 -- पैकोलिया। थानाक्षेत्र के एक गांव से 18 वर्षीय किशोरी को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई ने एसपी को शिकायत-पत्र देकर आरोप लगाया है कि 18 जनवरी की रात पुरैना निवासी नसीमुद्दीन शेख उसकी बहन को अपने साथ भगा ले गया। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी खुद को मीडिया कर्मी बताता था और चालबाज किस्म का व्यक्ति है। परिजनों ने आशंका जताई है कि वह किशोरी को नुकसान पहुंचा सकता है। भाई का आरोप है कि आरोपी के पिता निजामुद्दीन तथा परिवार के कुछ अन्य लोग भी इस मामले में शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी के पिता ने दोनों को बुलवाने की बात कही थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.