गोरखपुर, दिसम्बर 17 -- पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि 15 दिसंबर को शिवम पुत्र रामदरश, निवासी ग्राम पिपराबसंत, किशोरी को घर से भगा ले गया। मां का कहना है कि आरोपी के चाचा की भी इसमें भूमिका है और दोनों मिलकर जबरन शादी का दबाव बना रहे हैं। किशोरी नाबालिग होने के कारण परिजन बेहद चिंतित हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर किशोरी की सुरक्षित बरामदगी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.