बलरामपुर, अप्रैल 26 -- बलरामपुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार की ओर से थाने में दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित की तरफ से पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार 25 अप्रैल सुबह करीब 10.20 बजे उसकी 17 वर्षीय बेटी को आरोपी गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुरैना निवासी राजेश कुमार दुबे पुत्र विजय दुबे शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन किशोरी का पता नहीं चल सका। परिजनों का कहना है कि गांव के लोगों से जानकारी मिली कि मेरी बेटी को आरोपी अपने साथ ले गया है। इसके बाद तत्काल थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से जल्द से जल्द किशोरी को सकुशल बरामद करने...