देवरिया, अप्रैल 30 -- मझौलीराज, हिन्दुस्तान संवाद। मझौलीराज के एक वार्ड की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी के लापता होने के मामले में पुलिस ने दूसरे वार्ड के रहने वाले तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।मझौलीराज उपनगर के एक वार्ड के रहने वाली किशोरी के पिता ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि मेरी बेटी 14 वर्ष की है। उसे 23 अप्रैल को घर से 8 बजे रात में बेटी को दूसरे वार्ड का रहने वाला एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। जब किशोरी के परिजनों ने युवक के घर पहुंचकर पूछताछ की तो युवक के परिजनों ने गाली गलौज शुरू कर उन्हें धमकी देने लगे। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे वार्ड के रहने वाले युवक समेत तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.