देवरिया, अप्रैल 11 -- भटनी। हिन्दुस्तान संवाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को उसके ही पड़ोसी पर बहला फुसलाकर भगाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस आरोपी के माता पिता के खिलाफ भी केस दर्ज की है। आरोप है कि पड़ोसी होने के कारण युवक अक्सर उसके घर आया करता था। इसी दौरान उसकी बेटी को बहला फुसलाकर लेकर फरार हो गया है।खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी न मिलने पर पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी अखिलेश यादव, पिता प्रभुनाथ यादव तथा मां कबूतरी के खिलाफ केस दर्ज किया है। निरीक्षक मृत्युन्जय राय ने बताया कि मामले में आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही सर्विसलांस आदि के जरिए युवक को पकड़ लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...