रुद्रपुर, फरवरी 1 -- सितारगंज। एक 17 वर्षीय किशोरी घर से पैसे लेकर युवक संग चली गई। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। नगर निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर निवासी आदर्श उसकी नाबालिग पुत्री से फोन पर बात करता था। कई बार मना करने के बाद भी वह नहीं माना। बताया कि 29 जनवरी को उसकी पुत्री किसी काम से सितारगंज बाजार गई थी। वापस नहीं आई। तलाश करने पर उसका कहीं पता नहीं चला। बताया कि घर में रखे तीस हजार रुपये भी गायब हैं। आरोप लगाया कि आदर्श उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर कर ले गया है। मामले में रविवार को पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.