सीतापुर, मार्च 14 -- कमलापुर, संवाददाता। कमलापुर इलाके में गांव का ही युवक किशेारी को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। घर ले जाकर आरोपी ने किशेारी के साथ दुष्कर्म किया। रात भर किशोरी को बंधक बनाए रखा। पीड़िता के पिता की तहरीर पर कमलापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कमलापुर निवासी पिता के मुताबिक गांव का ही दिलीप शुक्रवार रात करीब 11 बजे उनकी 13 वर्षीय बेटी को बहला- फुसलाकर अपने घर लेकर चला गया। बेटी को खोजा पर उसका कुछ पता नहीं लगा। शनिवार सुबह करीब पांच बजे बेटी घर लौटकर आई। पूछने पर बेटी ने रोते हुए आपबीती बताई। उसने बताया कि आरोपी दिलीप बहला-फुसलाकर घर लेजाकर दुष्कर्म किया। इंस्पेक्टर कमलापुर इतुल चौधरी के मुताबिक पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी दिलीप को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.