किशोरी को बहला फुसलाकर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
सहारनपुर, जून 2 -- सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी से दुष्कर्म करने मामला सामने आया है। आरोपी ने किशोरी को बहलाफुसलाकर सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि क्षेत्र के ही एक व्यक्ति ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए आकिल निवासी ग्राम घोघरेकी के खिलाफ रविवार को मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि आरोपी ने किशोरी को झांसे में लेकर सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस टीम को लगाया गया। सोमवार को पुलिस टीम ने आरोपी को दूधली फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.