किशोरी को बहला-फुसलाकर किया अगवा
बुलंदशहर, जून 19 -- कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव से 17वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया गया। देहात पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में एक गांव निवासी पीड़ित युवक ने तहरीर देकर बताया कि 18 जून की दोपहर 12 बजे से उसकी 17वर्षीय बहन लापता है। जब उनके द्वारा खोजबीन की गई तो पता चला कि उसकी बहन को संत रविदास नगर के गांव उच्छेजा निवासी दीपक पुत्र रमेश ने बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया है। दीपक जिस कंपनी में काम करता है, वहां भी उसको तलाश किया गया, किंतु वह वहां भी नहीं पहुंचा है। पीड़ित परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए किशोरी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। देहात पुलिस ने आरोपी दीपक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.