फतेहपुर, अप्रैल 26 -- खखरेरु। थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर एक युवक अगवा कर ले गया। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। शुक्रवार शाम करीब छह बजे किशोरी अपनी बड़ी बहन के साथ अढैया चौराहा सामान लेने गई थी। इसी दौरान पड़ोसी गांव घरवासीपुर निवासी सुशील कुमार वहां पहुंचा और बड़ी बहन को बैठने को कहकर किशोरी को सामान दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। शाम तक दोनों के वापस न लौटने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई और पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और किशोरी की तलाश के लिए टीम लगाई गई है। यह भी पढ़ें- किशोरी ने छोड़ा घर, युवक पर केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.