किशोरी को बहलाफुसला के अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
मुरादाबाद, सितम्बर 3 -- कटघर थाना पुलिस ने अमरोहा के गौगांवा सादात क्षेत्र के गांव नानक नगली निवासी परवेज को किशोरी को बहलाफुसला कर अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसी मामले में महिला समेत तीन आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। सीओ कटघर गौरव त्रिपाठी ने बताया कि कटघर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने 12 जून 2026 को कटघर थाने में इमरान अली नाम के युवक पर केस दर्ज कराया था, जिसमें आरोप था कि इमरान ने उसकी 15 वर्षीय बेटी को बहलाफुसला कर अगवा कर लिया। सीओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर दस सराय चौकी प्रभारी सुनील कुमार राठी ने जांच की तो इमरान की नामजदगी गलत मिली। जांच में पता चला कि घर से भागी लड़की पड़ोस में रहने वाली गुड़िया के घर दो दिन रही थी। जब पुलिस ने गुड़िया से पूछताछ की तो उसने कोई जानकारी नहीं दी। बाद मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.